अल्मोड़ा लोधिया बैरियर पर पेड़ हटाकर रास्ता खोलती पुलिस।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। तेज बारिश से जिले में सड़कों पर कई जगह मलबा आ गया है। घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग, कोसी-कौसानी राजमार्ग समेत जिले में कुल 22 मार्ग बंद हैं। इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, छह राजमार्ग और 15 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने के लिए जरूरी कार्यवाही की जा रही है। सड़कों को खोलने के लिए 41 जेसीबी लगाई गईं हैं। मार्गों पर आए मलबे को हटाकर जल्द ही यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।
अल्मोड़ा जिले में बंद मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग
- घाट-पनार।
प्रांतीय राजमार्ग
- चिमटाखाल-भौंनखाल-भतरौंजखान।
- काफलीखान-भनोली-सिमलखेत।
- कोसी-कौसानी।
- सुवाखान-चलनीछीना।
- खैरना-रानीखेत।
- अल्मोड़ा-सेराघाट।
ग्रामीण मार्ग
- खेती-जटेश्वर।
- बल्मरा-तल्ली-चनोली।
- तराड़ी-तया।
- थला मनराल-भ्याड़ी।
- पैसिया-मल्ला गढ़कोट।
- बल्मरा-गुदलेख।
- द्वाराहाट-भगतोला।
- बासुलीसेरा-डोटियालगांव।
- चौबटिया-कुनलाखेत।
- स्याल्दे-देघाट।
- बरकिंडा-मानिला-डोटियाल-चमकना-क्वैरला-डभरा।
- मरचूला-सराईखेत-बैजरौ-सतपुली-पोखरी।
- पेटशाल-बमनस्वाल-कपकोट।
- बसोली-सुनोलीमाफी।
- दलबैंड-नैनोली।