फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मनपसंद पुस्तकें पढ़ी, बाल प्रहरी पर समीक्षात्मक टिप्पणी की

विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक स्कूल जसकोट में आयोजित कैंप में एक छात्रा को पुस्तक देती शिक्षिका। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक स्कूल जसकोट में रूम टू रीड संस्था की ओर सेे रीडिंग कैंप आयोजित किया गया। बच्चों को पुस्तकें उपहार में दी र्गईं। इस मौके पर बालप्रहरी और बाल साहित्य संस्थान की ओर से पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

कैंप के संयोजक और बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में पठन-पाठन की संस्कृति जाग्रत करना है। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष और जीआईसी जसकोट के शिक्षक प्रमोद तिवारी ने हर दिन कुछ न कुछ पढ़ने की अपील की। शिक्षिका गरिमा राना ने डिजीटल लाइब्रेरी के बारे में जानकारी दी। इससे पहले बिरौड़ा, खत्याड़ी, ओडला और गधोली में भी रीड़िग कैंप आयोजित किए गए। वहां पर राजकीय प्राथमिक स्कूल जसकोट के प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष राम, शिक्षिका ममता भाकुनी, वसंत सिंह, आनंद राम, बची मनराल, गीता बिष्ट, नेहा बिष्ट, शोभा बिष्ट आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें