द्वाराहाट पीजी कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। संव?
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुईं। इंडोर गेम्स के छात्रा वर्ग कैरम डबल्स में अंकिता बिष्ट, लता बिष्ट प्रथम तथा रचना बिष्ट, पूजा नेगी द्वितीय रहीं।
मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविशंकर ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया और भविष्य में भी खेल भावना को तरजीह देने की अपील की। बालक वर्ग में मुकुल शर्मा, कुलदीप सिंह बिष्ट प्रथम तथा गणेश सिंह नेगी, कमलेश सिंह द्वितीय रहे। बैडमिंटन एकल छात्र में दीपांशु कांडपाल प्रथम, भावेश चौधरी द्वितीय तथा दीपांशु बिष्ट तृतीय रहे।
बैडमिंटन युगल छात्रा में रचना बिष्ट और पूजा नेगी प्रथम, लता बिष्ट और अंकिता बिष्ट द्वितीय रही। निर्णायक की भूमिका डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. दर्शन सिंह और डॉ. बिपिन सुयाल निर्णायक रहे। संचालन डॉ. शैलेंद्र कुमार और डॉ. उपासना शर्मा ने किया। वहां पर विशिष्ट अतिथि विमल साह, प्राचार्य प्रो. एके जोशी, डॉ. प्रकाश भट्ट, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भरत जी उपाध्याय, डॉ. नाजिश खान, डॉ. नरेंद्र सिजवाली, डॉ. अंजुम अली, डॉ .पूनम पंत आदि थीं।