कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गबन करने का आरोपी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बैंकों के एटीएम में डाले जाने वाले कैैश का गबन करने वाले तीन आरोपियों में से पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एक आरोपी को पुलिस बुधवार को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपियों ने कंपनी के 39 लाख 14 हजार रुपये का गबन किया था।
नवंबर 2021 में इंफ्रोसिस्टम लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर विजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने कंपनी के 39 लाख 14 हजार रुपये का गबन किया गया है। पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने नवीन चंद्र निवासी ग्राम भतौड़ा पोस्ट भतौड़ा, जिला बागेश्वर को शिखर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई अंबीराम ने बताया बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी खर्कटम्टा पोस्ट देवलधार चौगाछीना जिला बागेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक और फरार चल रहे आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।