अल्मोड़ा चतुर्थवर्गीय राज्य कर्मचारी की बैठक में मौजूद मंचासीन अतिथि व अन्य
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदों में जल्द पदोन्नति की जाए। टंकण परीक्षा में चार हजार की डिप्रेशन को शिथिल कर दो हजार किया जाए।
उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्थानांतरण एक्त 2017-18 से मुक्त रखा जाए। प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पद मृत घोषित कर दिया गया है। जिस कारण स्थानांतरठण करना न्याय संगत नहीं हैं। अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड राज्य में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। एसीपी के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ग्रेड वेतन में आ रही भिन्नता के आधघार पर समान रूप से ग्रेड वेतन 4200 तृतीय एसीपी के रूप में लागू किया जाए। वर्दी भत्ता और सिलाई बढ़ाने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते संगठन के जिलाध्यक्ष ललित तिवारी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संचालन जिला महामंत्री महेश आर्या ने किया। बैठक में आनंद बल्लभ, हुकुम सिंह, मुकेश नगरकोटी, जानकी कांडपाल, पार्वदी देवी, दीपा, दीप्ति बोरा, कुबेर सिंह, पान सिंह लटवाल, महेंद्र कनवाल, मोहनी भट्ट, धीरेंद्र रावत, राजेंद्र बिष्ट, राकेश सिलेलान, हरि प्रसाद आदि मौजूद थे।