ओलंपिक चैंपियन विक्टर अलेक्सन और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ शटलर लक्ष्य सेन।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए लक्ष्य सेन इन दिनों दुबई में ओलंपिक चैंपियन विक्टर अलेक्सन समेत विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 19 से 24 अक्तूबर को डेनमार्क ओपन और 26 से 31 अक्तूबर तक फ्रेंच ओपन में लक्ष्य सेन हिस्सा लेंगे। इन दिनों वे दुबई में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। ओलंपिक चैंपियन विक्टर ने लक्ष्य सेन को एक माह के अभ्यास के लिए नाद अल शेबा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स दुबई में आमंत्रित किया है। उनके साथ सिंगापुर के लोह किन युव, कनाडा के ब्रायन यंग, डेनमार्ग के टोबी पेंटी और स्वीडन के फेलिक्स अभ्यास कर रहे हैं। लक्ष्य के कोच और पिता डीके सेन ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन समेत अन्य विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास मददगार साबित होगा।