फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में छाए रानीखेत के करन

विज्ञापन
करन बुधानी बाएं से पहले। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नौ जनवरी को हल्द्वानी में संपन्न उत्तराखंड स्टेट स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में यहां गनियाद्योली निवासी करन बुधानी ने रजत पदक प्राप्त किया है। करन ने देहरादून की टीम से प्रतियोगिता में भाग लिया और बैंच प्रेस तथा डेडलिफ्ट प्रतिस्पर्धाओं में पदक झटके।
विज्ञापन

करन ने बताया कि उन्होंने 66 भार वर्ग में भाग लिया। बैंच प्रेस में 92.5 किलो भार उठाकर रजत पदक जीता। इसके अलावा डेडलिफ्ट प्रतिस्पर्धा में 180 किलो भार उठाकर पुन: रजत पदक प्राप्त किया। इधर, करन के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
हरशरण ने भारोत्तोलन में जीते दो पदक
बागेश्वर। बागेश्वर के हरशरण सोनी ने हल्द्वानी में हुई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीता है। सोनी अभी स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने निरंतर जिम करते हुए पावर लिफ्टिंग में जोर आजमाइश की। उनकी उपलब्धि पर परिजनों के साथ ही खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें