फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागाड़ गधेरे में बहे होमगार्ड का शव उन्नीस दिन बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उफनाए नागाड़ गधेरे में बहे पीआरडी जवान का शव उन्नीस दिन बाद रविवार को रामगंगा नदी से बरामद हो गया है। 28 जुलाई को स्कूटर से नागाड़ गधेरा पार करते समय बहे सोनगांव निवासी होमगार्ड राकेश किरौला का शव रविवार सुबह चौखुटिया से करीब 25 किमी दूर भिकियासैंण तहसील अंतर्गत जैनल के निकट बसेड़ी नामक स्थान पर रामगंगा किनारे मिला।
विज्ञापन

28 जुलाई को ड्यूटी से लौट रहा सोनगांव राकेश किरौला (24) पुत्र मोहन सिंह सुबह करीब सवा चार बजे नागाड़ गधेरे में बह गया। होमगार्ड के बहने के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित पुलिस, प्रशासन ने शव को ढूंढने की हरसंभव कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। रविवार सुबह नदी के किनारे के गुजर रहे खच्चर वाले की नजर शव पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी लोगों को दी। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक शुभम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त राकेश के रूप में की। राजस्व टीम ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भिकियासैंण लाई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें