फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 176 परिवारों के पास शौचालय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्र और राज्य सरकार खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) अभियान चलाए हुए है। परिवार विघटन और प्रवासियों के लौटने के बाद अब भी जिले में 176 परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं।
विज्ञापन

सरकार स्वच्छता को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए खुले में शौच मुक्त अभियान चलाया गया है। जिन परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं, उन्हें सरकार शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। ओडीएफ अभियान के तहत वंचित परिवार को स्वयं शौचालय बनाना होता है। जब शौचालय का निर्माण पूरा हो जाता है तो इसके लिए सरकार संबंधित परिवार को प्रोत्साहन स्वरूप 12000 रुपये देती है।
जिला पूर्व से ओडीएफ घोषित है लेकिन वर्तमान में परिवारों के विघटन और प्रवासियों के वापस लौटने पर हुए सर्वे में 176 परिवारों के पास शौचालय नहीं होने की बात सामने आई है। स्वजल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वंचित परिवारों के यहां शौचालय बनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही यह परिवार भी शौचालय से आच्छादित हो जाएंगे।
विज्ञापन

264 गांवों में चल रहा ठोस तरल एवं अवशिष्ट प्रबंधन
अल्मोड़ा। जिले को स्वच्छ बनाने की मुहिम जारी है। स्वजल विभाग के माध्यम से जिले के 264 गांवों में ठोस तरल एवं अवशिष्ट प्रबंधन के तहत खाद गड्ढे, कूड़ों के गड्ढों का निर्माण, नालों का निर्माण, सोखता पिट समेत कूड़ा प्रबंधन के कार्य किए जा रहे हैं।
1100 परिवारों के लिए प्रोत्साहन राशि अवमुक्त
अल्मोड़ा। जिले में वर्ष 2018 में 1100 परिवारों ने शौचालय बनाए थे। इन परिवारों को बीते तीन सालों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली थी। शासन ने इन परिवारों के लिए 1.32 करोड़ की राशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें