फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में रसोई गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की जाए

विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई सेवानिवृत केंद्रीय कल्याण समिति की बैठक में मौजूद समिति सदस्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कल्याण समिति की बैठक शनिवार को पुराने कलक्ट्रेट के बहुउद्देश्यीय भवन में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि नगर में रसोई गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की जाए। लोगों को सिलिंडर लेने वितरण प्वाइंट पर जाना पड़ता है। उन्हें आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। मैकेनिक भी सड़क पर वाहनों की मरम्मत करते हैं। इससे जाम लग जाता है। नगर में नई धर्मशालाएं और बहुउद्देश्यीय भवन बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि रैमजे स्कूल के पास बने पार्क में दुकानदारों ने सामान फैलाया है। झूठे बर्तनों को धोकर गंदगी फैैलाई जा रही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। कई व्यवसायी दुकान का सामान दुकान के आगे रास्ते पर फैला देते हैं।
इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने काठगोदाम से अल्मोड़ा तक जल्द रेललाइन बिछाने की मांग की ताकि जिले के लोगों को यातायात सुविधा का लाभ मिल सके। समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी की अध्यक्षता में केवी पांडे ने संचालन किया। बैठक में एएस कार्की, पीसी जोशी, महेश चंद्र आर्या, पूरन पांडे, रमेश पंत, चंद्रशेखर सिराड़ी, गंगा सिंह फर्त्याल, गणेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें