फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी

विज्ञापन
मानिला में हुई बैठक में नारेबाजी करते पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की मानिला में हुई बैठक में वक्ताओं ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं को इंटरनेट रिचार्ज का खर्चा नहीं देने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि जब तक गल्ला विक्रेताओं को इंटरनेट रिचार्ज खर्च नहीं दिया जाएगा तब तक कोई भी विक्रेता ऑनलाइन काम नहीं करेगा। यदि विभाग ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर दबाव बनाया तो सभी सस्ता गल्ला विक्रेता जिले में सामूहिक त्याग पत्र दे देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं के पुराने बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। स्टेशनरी और बिजली के बिलों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल ने कहा कि धर्मकांटा लगाया जाए। सभी डीलरों का बीमा कराया जाए। तय हुआ कि कोई भी सस्ता गल्ला विक्रेता ऑनलाइन काम नहीं करेगा। विभाग की ओर से मांगे जा रहे प्रारूप और कार्ड धारकों के फोन नंबर भी उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। विभाग और सरकार ने उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो वह सामूहिक त्याग पत्र दे देंगे। बैठक में सल्ट, द्वाराहाट, रानीखेत, भिकियासैंण, देघाट, मानिला के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। वहां पर जिला महामंत्री केशर खनी, प्रदेश संयोजक अभय साह, मोहन, सुरेश ध्यानी, आनंद भंडारी, रमेश कांडपाल, सूरज सिंह, डीएन उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें