तहसील मार्ग के पास उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के उप खंड अधिकारी कार्यालय में रविवार की रात चोरों ने सेंधमारी की। ताला तोड़कर कमरे में घुसे चोर वहां रखे दोे कंप्यूटरों के हार्ड डिस्क और दो मानीटर चुरा ले गए। एसडीओ राजेंद्र सिंह बुर्फाल ने एफआईआर दर्ज करा दी है।
बुर्फाल ने बताया कि चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन एक ही कमरे का ताला तोड़ सके। चोर कमरे में रखे दोनों कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क और मानीटर निकाल ले गए। अन्य सामान भी खंगाला गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण सिंह मेहरा ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है। धारा 457, 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।