फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने पहुंचे युवक को पता पूछना पड़ गया महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। मंगलवार शाम नगीना बिजनौर से घूमने के लिए अल्मोड़ा पहुंचे एक युवक को एक डाक्टर से पता पूछना महंगा बैठ गया। युवक ने आरोप लगाया है कि पता पूछे जाने पर एक कथित डाक्टर ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौच की। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम बिजनौर निवासी रंजीत सिंह परिवार समेत अल्मोड़ा घूमने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि देर शाम मालरोड में जिला अस्पताल के पास जब उन्होंने एक व्यक्ति से जेल मार्ग का पता पूछा तो संबंधित व्यक्ति ने खुद को डाक्टर बताते हुए उनके साथ गाली गलौच कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि शराब के नशे में धुत डाक्टर ने उसके साथ मारपीट भी की। रंजीत सिंह ने थाने पहुंचकर संबंधित डाक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रंजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 323, 504 में एनसीआर काटी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी और उसी के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें