फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर । इलाहाबाद में मारे गए अधिवक्ता लालबचन सोनी की हत्या के विरोध में जिले के वकीलों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने कचहरी में आम सभा कर मृतक के परिवार वालों को 50 लाख का मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


कचहरी के 48 खंभा परिसर में माडल डिस्ट्रिक बार एसोसिऐशन के जिलाध्यक्ष नरनरायण मिश्र ने कहा कि साथी अधिवक्ता के हत्यारों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम है। साथी अधिवक्ता की हत्या से पूरा अधिवक्ता समाज शोकाकुल है। कहा कि अधिवक्ता अपना विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रखेंगे। अधिवक्ता अपना विरोध शांति पूर्वक करते रहेेंगे। इस मौके पर महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र नरायण शुक्ला, आईएन पांडेय, मक्खन लाल, इनामुल हक, सत्यनरायण यादव, केसी यादव, राजीव मिश्र, नोखेलाल, रमेश चंद्र, सत्यजीत सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें