फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी हैक कर युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फेसबुक आईडी हैक कर युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को द्वाराहाट पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी जीवन हर्बोला निवासी कोला, द्वाराहाट के खिलाफ युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


इस बीच आरोपी ने युवती की फेसबुक आईडी को भी हैक कर लिया था और अश्लील मैसेज भेजने लगा। निरीक्षक ने बताया कि आईटी सेक्शन के अलावा आईपीसी की धारा 307, 323, 354, 504 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें