फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी घाटी के स्यालीखेत में चोरों ने सिलसिलेवार तीन घरों के तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
ानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील में एक बार फिर चोरों ने दस्तक दी है। मकड़ों, मौना गांव के बाद अब चोरों ने कोसी घाटी के स्यालीखेत में तीन घरों के ताले तोड़कर दहशत फैला दी है। चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर वहां से तीन तोले के जेवरात पार कर लिए हैं। इधर मामले में अज्ञात के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


मकड़ों, मौना गांव में चोरी की घटना को एक हफ्ता भी नहीं हुआ था कि चोरों ने कोसी घाटी के स्यालीखेत गांव को निशाना बना लिया। यहां चोरों ने उत्तम सिंह पुत्र के घर के ताले तोड़कर अंदर रखे तीन तोले सोने के जेवरात पार कर लिए।

उत्तम सिंह हल्द्वानी में रहते हैं। उन्हें बुधवार को ही चोरी का पता चला। इसके अलावा कमला देवी पत्नी स्व. पान सिंह और भवानी देवी पत्नी स्व. हीरा सिंह के घरों के ताले भी तोड़ दिए गए, लेकिन इन दोनों घरों से किसी भी तरह का सामान पार नहीं हुआ है। इधर मकड़ों और मंगचौड़ा गांव में हुई चोरियों का भी खुलासा नहीं हो सका है। कोसी घाटी में चोरी की यह घटना नई नहीं है। पूर्व में यहां से सड़क किनारे खड़े वाहन तक चोरी हो गए थे, हालांकि बाद में उन्हें बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें