फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन



सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।


थानाक्षेत्र के भकली केवटाना गांव निवासी बृजेश की पत्नी संध्या (25) का शव बुधवार शाम कमरे में छत के कुंडे में साड़ी से बंधे फंदे पर लटका मिला। संध्या के ससुराल वालों ने बताया कि मंगलवार को उसके पिता विदा कराने आए थे।
विज्ञापन



दो-तीन दिन बाद विदा करने की बात कहने पर वे लोग चले गए। इसी बात से क्षुब्ध होकर संध्या ने फांसी लगाई है। दूसरी ओर मृतका के पिता रमेश निवासी मदनापुर थाना सकरन ने बताया उसने पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व की थी। मगर दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले संध्या को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन



आरोप है कि ससुरालीजनों ने संध्या की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें