जीआईसी कुनेलाखेत में छात्राओं को संबोधित करते कोतवाल। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी कुनेलाखेत में समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं से कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी।
एचडीएफसी बैंक के शाखा समन्वयक जयपाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में में बैंक के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस विभाग में जाने के इच्छुक छात्राओं के लिए कोतवाल राजेश यादव ने तमाम टिप्स दिए। उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्रा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। शिक्षक दीप चंद्र पंत ने संचालन किया।