फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ भिना कैसिके जानूं दोरिहाटा.....................

विज्ञापन
बग्वाई कौतिक में प्रस्तुति देते लोक कलाकार। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दूर दराज से पहुंचे सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने लोकगीतों, नृत्यों के माध्यम से समां बांध दिया। कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शक भी देर रात तक डटे रहे। हिमालयन लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। ओ भिना कसिके जानूं दोरिहाटा सहित तमाम लोकगीतों ने समां बांधा।
विज्ञापन

दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने मेले के आयोजन के लिए मेला कमेटी की सराहना की। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अनिल शाही और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी पौराणिक मेले के महत्व पर चर्चा की। समाज सेवी गिरीश चौधरी ने कहा कि यह मेला उनके गृह क्षेत्र का है, वह मेला समिति के साथ जुड़कर भी कार्य करना चाहते हैं। भूपाल सिंह भंडारी उर्फ पप्पू भाई ने कहा कि वह लोक संस्कृति के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दों को उठाना चाहते हैं। लोक कलाकार गोकुल बिष्ट के निर्देशन में हिमालयन लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रुचि आर्या, शैलजा मसीह, प्रताप सिंह शाही टाइगर के अलावा अन्य क्षेत्रीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मेले में देखने को मिलीं। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भतौरा, जीजीआईसी और दीक्षा मांटेसरी स्कूल बग्वालीपोखर के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहां पर मेला समिति के अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरीश भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, सांस्कृतिक सचिव डॉ दीपक मेहता, पोखरम के निदेशक त्रिभुवन बिष्ट, जगत सिंह, जीवन अधिकारी आदि थे। संचालन डा. संतोष बिष्ट ने किया।
बग्वालीपोखर में आज सजेगा मीना बाजार
द्वाराहाट। बग्वाई कौतिक के अंतिम दिन सोमवार को मीना बाजार सजेगा। जिसमें स्थानीय व बाहर से आए व्यापारियों की ओर से सजाई गई दुकानों से लोग खरीददारी करेंगे। वहीं मेला आयोजन समिति के आभार के सांथ बग्वाई मेले का समापन होगा। विभिन्न सांस्कृतिक टीमों के कार्यक्रम शनिवार देर रात तक चले।

मेले में कलाकारों को सम्मानित करते समिति के लोग। - फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें