फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में साढ़े पांच माह से अल्मोड़ा आईएसबीटी का काम पड़ा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के दौर में नगर के लोअर मालरोड में 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) का निर्माण कार्य पिछले साढ़े पांच माह से ठप है। इस वर्ष भी आईएसबीटी का काम पूरा होने संभावना नहीं है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मालरोड में किराए के भवन में दशकों से परिवहन निगम का डिपो संचालित हो रहा है। यहां पर बसों के पार्किंग के लिए स्थान नहीं है। मालरोड पर सड़क पर ही बसें खड़ी रहती हैं। यदि तीन बसें एक साथ खड़ी हो जाएं तो यहां पर जाम की स्थिति रहती है। यहां से करीब पांच किमी दूर लोअर मालरोड में परिवहन निगम का वर्कशाप है। वहीं से गंतव्य को जाने के लिए निर्धारित समय से कुछ समय पहले बसें स्टेशन में आती हैं। इसके बाद सवारी लेकर आगे बढ़ती हैं।
परिवहन निगम के पास लोअर मालरोड पर वर्कशाप में पांच एकड़ भूमि है। यहीं पर आईएसबीटी निर्माणाधीन है। 2016 में आईएसबीटी का निर्माण कार्य शुरू हुआ। तब यह कार्य 2018 में पूरा करने का लक्ष्य विभाग ने रखा था। सरकार ने 16 करोड़ के सापेक्ष निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को अब तक 7.78 करोड़ रुपये ही जारी किए हैं। इस धनराशि से आईएसबीटी के दोमंजिले भवन में लिंटर, चहारदीवारी और वर्कशाप बनाने के कार्य हुए हैं, जबकि बस अड्डा, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, स्टाफ रूम, डीजल यूनिट, शौचालय, दुकानें, गाड़ी धुलाई के स्थान समेत अन्य कार्य शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें