फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
सोमवार को अल्मोड़ा जिला अस्पताल उमड़ी मरीजों की भीड़। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तीन दिन छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग दूर-दूर से इलाज करवाने के लिए यहां पहुंचे। इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ने के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ रहे संक्रमण से भी लोगों में जरा भी डर नहीं हैं। अस्पताल में सामाजिक दूरी का उल्लंघन जगह-जगह होता रहा। लोग बगैर मास्क के भी घूम रहे थे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में जिले के 11 ब्लॉकों के मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में यहां से ओमिक्रॉन संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इंतजाम पूरे किए गए हैं, लेकिन लोगों में अभी जागरूकता का अभाव दिख रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 449 लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचे तो यहां पर दो गज दूरी का नियम पूरी तरह से धड़ाम हो गया। अस्पताल परिसर और अंदर जगह की कमी के कारण भी सामाजिक दूरी के के नियम टूटते नजर आए। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने मास्क नहीं पहना था और भीड़ में खड़े थे। ऐसे में डर इस बात का रहता है यदि कोई कोरोना संक्रमित भीड़ में पहुंच गया तो तेजी से संक्रमण फैल सकता है।
11.6 फीसदी लोगों को लगनी है कोरोना की पहली डोज
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की बात की जाए तो जिले में अभी 11.6 फीसदी लोगों को कोरोना की पहली डोज लगनी बांकी है। 98.4 फीसदी लोगों को जिले में कोरोना की पहली वैक्सीन लग चुकी है। अगर कोरोना की संभावित तीसरी लहर आती है तो संक्रमण फैलने का डर अभी बना है। हालांकि लोगों को मौत का खतरा कम रहेगा, लेकिन संक्रमण फैलने से अव्यवस्था रहेगी। संवाद
विज्ञापन

24.7 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगनी बाकी
जिले में अभी 24.7 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग अगर थोड़ा तेजी से वैक्सीनेशन अभियान को चलाता है तो कुछ समय में दूसरी डोज लगने का कार्यक्रम समाप्त हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से बचने के लिए तैयारी पूरी है लेकिन लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
लोगों को भीड़ से बचना चाहिए। मास्क पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए। कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार है, लेकिन लोगों की जागरूकता जरूरी है। यदि लोग जागरूकता नहीं दिखाएंगे तो संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।
-डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा
मास्क पहनें और दो गज दूरी का पालन करें
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लोगों से अपील की है कि वे बिना मास्क पहने घर से न निकलें। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जमा न करें। हाथों को सैनिटाइज करते रहें और दो गज की दूरी की पालन करें। बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों का चालान करें।
छावनी परिषद ने सोमवार को कराया सैनिटाइजेशन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के लिए पुलिस, छावनी परिषद और प्रशासन की टीम सतर्क है। सोमवार से छावनी परिषद ने बाजार में सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया है। वहीं, कोतवाल ने बताया कि कोरोना के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वालों के चालान किए जाएंगे। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नगर में सोमवार को कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें