शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट।संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है। सीमा की निगहबानी कर रहे जवानों की बदौलत ही हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) के सोमनाथ मैदान स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देते उन्होंने यह बात कही। भट्ट ने केआरसी की शॉल ट्वीट फैक्टरी का भी निरीक्षण किया और यहां काम करने वाली वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर नारियां ही समाज को सशक्त बना रही हैं।
सोमवार सुबह भट्ट ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के अदम्य साहस से ही देश सुरक्षित है। भारतीय सेना का गौरवशाली इतिहास रहा है। शॉल ट्वीट फैक्टरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वीर नारियों के बनाए शॉल, कोट, स्वेटर आदि पूरे देश में रानीखेत की पहचान कायम कर रहे हैं। वहां पर डिप्टी कमांडेंट संजय कुमार यादव, मनीष तिवाड़ी, हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा भट्ट, भाजपा महामंत्री प्रेम शर्मा, मोहन नेगी, राजेंद्र जसवाल, दीप भगत, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत आदि थे।
वीर नारियों को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद- फोटो : RANIKHET