दुराचार के आरोपों में घिरे आसाराम का फिलवक्त बच निकलना मुश्किल है। आसाराम की कुंडली तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है।
हरिद्वार की भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार आसाराम बापू ग्रहों की चपेट में आ गए हैं। उनका बचकर निकलना अब असंभव है।
पढें...हिप्पियों ने बिगाड दिए भारत के संत, करेंगे बैठक
पशु राशि में गए ग्रह
डा. मिश्रपुरी ने आसाराम की कुंडली का अध्ययन करने के बाद बताया कि आसाराम के समस्त ग्रह पशु राशियों में प्रविष्ट हो गए हैं।
ग्रह दशा हुई खराब
सूर्य, शुक्र, शनि और गुरू की युतियां विचित्र हैं। बुद्ध और केतु मीन राशि में आ गए हैं। मकर में मंगल हैं और धनु में चंद्रमा हैं। इसी प्रकार सप्तम और अष्टम स्थान बिगड़ गए हैं।
पढें..आसाराम पर लगे आरोपों के बाद युवतियों की सुरक्षा!
पंचम स्थान पर राहू की स्थिति उन्हें दंश पहुंचा रही है। पंचमेश का नीच राशि में केतु के साथ बैठना उनके झूठे आवरण को प्रतिपादित कर रहा है।
पढें...एक दिन 'मुखौटे' मेरी पहचान बनेंगे
शनि पर भारी मंगल
इसी प्रकार शनि पर मंगल की दृष्टि पड़ रही है और मंगल पर शनि की दृष्टि। निश्चित रूप से आसाराम बापू को परेशानियों के लम्बे दौर से गुजरना पड़ेगा, उनका बच निकलना ज्योतिषीय दृष्टि से संभव नहीं है।