फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के बाद अब बदले जा सकते हैं कई अन्य शहरों के नाम, चर्चाओं का दौर जारी

Sat, 27 Oct 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Allahabad Name Change
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद को प्रयागराज करने के बाद अब कई अन्य शहरों के नाम भी बदलने की तैयारी है। जिसमें कई शहर और जिलों के नाम शामिल हैं। इसमें बड़ी बात यह है कि जिन शहरों के नाम बदलने की मांग उठ रही है उनमें से अधिकतर मुगलकालीन हैं।
विज्ञापन


काफी समय पहले से आजमगढ़ को आर्यमगढ़, फैजाबाद को साकेत, अलीगढ़ को हरिगढ़ और मुजफ्फरनगर को लक्ष्मीनगर करने की मांग उठती रही हैं। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ भी इन शहरों को पुराना नाम देने का पक्षधर है। उनके कई प्रकाशनों में भी शहरों का प्राचीन नाम ही लिखा रहता है।

इससे पहले भी भाजपा के कई नेता इन शहरों के नाम को बदलने की बात करते रहे हैं। वर्तमान में बिहार के गवर्नर लालजी टंडन ने भी अपनी किताब 'अनकहा लखनऊ' में लिखा है कि लखनऊ शहर का नाम पहले लक्ष्मनवती, लक्ष्मनपुर और लखनावती हुआ करता था। हालांकि विपक्षी पार्टियों ने इलाहाबाद का नाम बदलने का खूब विरोध भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें