फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: फोन पर घंटों महिला से करता था बात, घर से मिलने निकला तो युवक हो गया लापता, विवाहिता गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 12:47 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी आरोपी महिला को पुलिस ने पकड़ा। 14 अप्रैल को लापता युवक घर वालों से यह कहकर निकला कि वह उस महिला से मिलने जा रहा है। दो-तीन दिन में वापस आएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र की एक महिला को बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने उसके घर से युवक को लापता करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में दो अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। परिजनों का आरोप है कि युवक महिला से लगातार फोन पर बात करता था। उससे मिलने की बात कहकर घर से बाहर निकला, इसके बाद से कहीं पता नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन


बांदा जनपद के पैलानी थाना अंतर्गत अलमौर गांव निवासी तरुण कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह ने विगत चार मई को अदलहाट थाने में अपने भाई अभिषेक सिंह को षडयंत्र के तहत अपहरण करने की तहरीर दी था। तहरीर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला, संदीप पटेल उर्फ मड़ई पुत्र स्व.राम नरेश व अभिषेक पटेल पुत्र बिहारी लाल पटेल के खिलाफ दी थी। पुलिस के अनुसार अभिषेक सिंह टेंगड़ा मोड़ से हनुमना बार्डर तक बनने वाली राष्ट्रीय मार्ग के एक कंपनी में जेसीबी चालक था। मार्च में होली के त्योहार के पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर बांदा चला गया था।

महिला से लगातार करता था फोन पर बात

परिजनों का आरोप है कि अभिषेक सिंह अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से लगातार मोबाइल से बात किया करता था। 14 अप्रैल को घर वालों से यह कहकर निकला वह उस महिला से मिलने जा रहा है। दो-तीन दिन में वापस आएगा। उसके बाद से उसकी कोई जानकारी न होने पर परिजनों ने खोजबीन के बाद चार मई को अदलहाट थाने पहुंचकर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

महिला गिरफ्तार, पति है फरार

जांच के बाद बृहस्पतिवार की रात चौकी प्रभारी नरायनपुर ने आरोपी महिला के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया की अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार कर जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ में महिला ने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने पति के साथ मिलकर अभिषेक सिंह को गायब करने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें