फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे ट्रैक पर घायल पड़े मिले युवक की मौत हुई, परिजनों ने लगाया था आरोप; दी थी तहरीर

Sat, 11 May 2024 10:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: शुक्रवार को उसकी मां ने रवि को घर से रेलवे ट्रैक की ओर जाते हुए देखा था। परिजनों ने आशंका जताई कि धमकी देने वाले युवक ने ही अपने दोस्तों के साथ रवि को अधमरा कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत दुर्घटना प्रतीत हो।
विज्ञापन
वाराणसी का मामला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचक्रोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर घायल मिले युवक की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने युवक को अधमरा कर रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक की मां माधुरी की तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दुर्गा नगर कॉलोनी, पंचक्रोशी निवासी रवि अग्रहरि (26) पंचक्रोशी चौराहा के समीप ठेले पर फास्ट फूड की दुकान लगाता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। रवि शुक्रवार को घायल अवस्था में पंचक्रोशी स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। रवि के भाई सोनू ने बताया कि लगभग तीन से चार माह पूर्व सलारपुर निवासी एक युवक के साथ उसकी मारपीट हुई थी। उस दौरान उस युवक ने रवि को जान से मारने की धमकी दी थी। 

इस संबंध में सारनाथ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें