हाईवे समेत अन्य सड़कों पर अवैध वसूली रोकने के लिए अधिकारियों के मोबाइल फोन नंबर लिखे बोर्ड लगाए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति वसूली की रिकार्डिंग कर अधिकारियों के नंबर पर भेज सकता है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
वाराणसी-शक्तिनगर समेत अन्य संपर्क मार्गों पर प्रतिदिन एआरटीओ, पुलिस, खान विभाग, वाणिज्य कर, वन विभाग, हाईवे के थाने और चौकियों पर वाहनों से चेकिंग के नाम पर वसूली की शिकायतें मिलती रही हैं। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहल की है।
जिन जगहों पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें मिलती है, वहां बोर्ड लगाकर डीएम समेत अन्य अधिकारियों के मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर अंकित करने का निर्णय लिया है।
कोई भी व्यक्ति वसूली की रिकार्डिंग कर अधिकारियों के मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकता है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।