आशीष सिंह पटेल और अनुप्रिया पटेल
उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर अपना दल एस बनाया और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी बने। आशीष मूल रूप से चित्रकूट जिले के मऊ तहसील के हनुमानगंज के निवासी हैं। दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटे हैं। भले ही आशीष चित्रकूट के रहने वाले हैं पर उनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत मिर्जापुर से हुई है। आशीष ने प्रयागराज में जीआईसी से इंटर तक पढ़ाई की।
उसके बाद भोपाल के इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक किया। वर्ष 2009 में उनकी शादी अनुप्रिया पटेल से हुई। उस समय अनुप्रिया पटेल एक कंपनी की चेयरमैन थीं। पिता डा. सोनेलाल पटेल के निधन होने के बाद अनुप्रिया ने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दोनों ने अपनी पार्टी को आगे बढ़ाया। पति आशीष पटेल पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, फिर एमएलसी बने।