फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सुब्रमण्यम के अंतिम संस्कार में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, बोले- अंतिम यात्रा में करीबी के साथ होना मेरा उत्तरदायित्व

Fri, 27 Aug 2021 12:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाबा रामदेव ने सुब्रमण्यम के परिजनों को सांत्वना दी और अंतिम पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। शिवाला घाट पर बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले उनके बेहद करीबी सुब्रमण्यम शर्मा का बीती रात 11 बजे निधन हो गया था।
विज्ञापन
वाराणसी में बाबा रामदेव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु बाबा रामदेव अपने करीबी के अंतिम संस्कार में शामिल होने बनारस पहुंचे। बाबा रामदेव के अचानक काशी पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर हरिश्चंद्र घाट तक सुरक्षा के इंतजाम किए। बाबा रामदेव ने कहा कि अंतिम यात्रा में अपने करीबी के साथ होना मैं अपना उत्तरदायित्व समझता हूं। इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि देने यहां आया हूं।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम 4:50 बजे योगगुरु बाबा रामदेव बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से बाबा रामदेव सीधे गंगा घाट के लिए रवाना हो गए। बाबा रामदेव ने सुब्रमण्यम के परिजनों को सांत्वना दी और अंतिम पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। शिवाला घाट पर बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले उनके बेहद करीबी सुब्रमण्यम शर्मा(73) का बीती रात 11 बजे निधन हो गया था।

उनका शव गुरुवार को चेन्नई से वाराणसी लाया गया। योग गुरु ने बताया कि सुब्रमण्यम अनुराधा के पिता और श्रीकृष्णमूर्ति के ससुर थे। उनकी मोक्ष की कामना के लिए आज हम उनके परिवार के संग वाराणसी आए हैं। उनके साथ हमारा घरेलू संबंध है। वहीं राजनीतिक सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि अगली बार बोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस और एयरपोर्ट की बाबा ने की सराहना
योग गुरु बाबा रामदेव ने वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी है यह यहां के विकास और साफ सफाई से ही पता चल जाता है। वहीं प्रधानमंत्री के काशी के विकास के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि अद्भुत काशी, सुंदर काशी, धर्म की नगरी काशी, सहित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साफ सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली भी प्रशंसनीय है। वह चार्टर विमान से बनारस पहुंचे थे और शाम 7:25 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें