फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन: 92 साल पुरानी परंपरा को निभाएंगे यादव बंधु, बाबा विश्वनाथ का करेंगे जलाभिषेक; जिला प्रशासन से की ये मांग

Mon, 24 Jun 2024 12:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: यादव समाज के लोगों ने बैठक कर कई निर्णय लिए। साथ ही प्रशासन से भी अन्य पाबंदियां खत्म करने की मांग की। कहा गया कि इस बार यादव बंधु पुराने तरीके से बाबा विश्वनाथ के साथ अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
बैठक करते यादव समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले सोमवार को यादव समाज अपनी 92 साल पुरानी परंपरा के अनुसार ही बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेगा। कोरोना काल की पाबंदियां समाप्त होने के बाद यादव समाज के लोगों ने गर्भगृह में प्रवेश करके जलाभिषेक करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से कहा है कि श्रद्धालुओं को संख्या में बांधने का काम ना करे।

विज्ञापन


रविवार को चंद्रवंशी गोप सेवा समिति की ओर से बुलानाला स्थित श्री कृष्ण बालिका विद्यालय में सावन के पहले सोमवार को होने वाले जलाभिषेक की तैयारियों के लिए बैठक हुई। यादव समाज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित नौ शिवालयों में जलाभिषेक करता है। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 1932 से जिस तरीके से यादव समाज सावन के पहले सोमवार को हर साल परंपरा निभाता आ रहा है, उसी परंपरागत तरीके से जलाभिषेक किया जाएगा। प्रशासन ने कोरोना काल में जो गाइडलाइन तय की थी, उस गाइडलाइन का हमने सफलतापूर्वक पालन किया। अब देश कोरोना की लड़ाई से उबर चुका है। 
विज्ञापन


अब हम अपनी परंपरा के अनुसार यादवबंधु बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश करके जलाभिषेक करेंगे। अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी ने कहा कि प्रशासन इस बार में संख्या में बांधने का प्रयास ना करे। इस दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी ने 2024 और 2025 के लिए प्रभाकर यादव को महानगर अध्यक्ष घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें