फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फोरलेन के किनारे मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका; फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

Sun, 16 Jun 2024 07:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत सातोमहुआ में वाराणसी बाबतपुर फोरलेन के किनारे रविवार दोपहर में झाड़ियों में 45 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा फोन करके पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की उसके बाद महिला की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

आसपास के लोगों से पुलिस ने महिला की पहचान करने की कोशिश की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा द्वारा बताया गया कि महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें