फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छठे चक्र की बाधा पार करने को रोज 6 घंटे मेहनत कर रहीं निशानेबाज प्रियंका, अनोखा है उनका सपना

Sun, 16 Jun 2024 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News:  प्रियंका प्रतिदिन छह घंटे अभ्यास करती हैं। वह एक घंटे योग, दो घंटे व्यायाम और तीन घंटे शूटिंग रेंज पर निशानेबाजी का अभ्यास करती हैं। मध्य प्रदेश में खेले गए 50 मीटर पिस्टल के मुकाबले में प्रियंका ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
प्रियंका पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की स्टेट शूटिंग एकेडमी में आयोजित 22वीं सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता के पांचवें चरण की बाधा पार चुकीं बनारस की बेटी छठे चरण के लिए पसीना बहा रही है। उनका निशाना पहले यूपी टीम में शामिल होकर फिर नेशनल खेलने का है। मढ़ौली निवासी प्रियंका पटेल बीएचयू की स्नातक छात्रा हैं और वह कैंटोनमेंट स्थित जिला रायफल क्लब में शूटिंग का अभ्यास करती हैं।

विज्ञापन


प्रियंका ने मध्य प्रदेश के स्टेट शूटिंग एकेडमी में खेली गई प्रतियोगिता में महिला वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में 600 में 541 अंक हासिल किया था। इसके साथ ही वह छठे चक्र में प्रवेश कर गईं थीं। 

जिला रायफल क्लब के कार्यकारिणी सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने के लिए किसी खिलाड़ी को सात चक्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ता है। प्रियंका ने अब तक पांच मुकाबलों में उम्दा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच और उनके भाई संजीव पटेल ने बताया कि निशानेबाजी के लिए मानसिक रूप से फिट होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें