वाराणसी में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब उसके कमरे में घरवाले उसे जगाने पहुंचे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
वाराणसी जिले के टिकरा गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता ने पति से झगड़े के बाद पंखे में दुपट्टा का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी अभिषेक सिंह की शादी चंदौली जिले के अलीनगर थाना के कुंडरिया गांव निवासी मनोहर सिंह की पुत्री सेजल सिंह (24) के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। सेजल स्नातक की छात्रा बताई गई है। सोमवार की रात खाना बनाने के बाद सेजल और अभिषेक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद अभिषेक कमरे से बाहर आकर हाल में सो गए।
मंगलवार की सुबह अभिषेक कमरे का दरवाजा खुलवाने लगे तो नहीं खुला। परिजनों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया तो सेजल फंदा लगाकर जान दे चुकी थी। ससुराल के लोगों ने सेजल के पिता को घटना की सूचना दी।