Mirzapur News: गड्ढे में ट्रक पलटने की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक की केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया।
मिर्जापुर के जिगना विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा लालगंज मार्ग पर मंगलवार की सुबह पांच बजे सोनभद्र से प्रयागराज राखड़ लेकर जा रहा ट्रक पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। केबिन काटकर उसका शव निकाला गया।
विज्ञापन
खलासी किसी तरह बाहर निकला जिसकी हालत गम्भीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चालक आदित्य कुमार (25) परिचालक दीपक (27) के साथ विन्ध्यनगर से राखड़ लाद कर प्रयागराज सहसो जा रहा था। लालगंज से गैपुरा आते समय विजयपुर पहाड़ी की ढलान पर ट्रक पलट कर लगभग 30 फीट नीचे चला गया।