यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों कमरे में मूल्यांकन के दौरान मोबाइल लेकर परीक्षकों के जाने की खबर के बाद सतर्कता बढ़ गई है। मंगलवार को डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बताया कि हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिससे कि किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। बताया कि क्वींस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,22,963 में अब तक 7941 कॉपियां चेक हो चुकी हैं जबकि इंटर में 1,36,903 में 18,373 कॉपियों की जांच हो चुकी है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी 10 से 15 प्रतिशत तक मूल्यांकन कार्य हो चुका है।