फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षक रह गए हैरान, जब परीक्षार्थी ने जवाब में लिखा- 'पास कर दिए तो आप मेरे बहनोई, नहीं तो...'

Thu, 14 Mar 2019 07:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बोर्ड कॉपी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई है। परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के दौरान परीक्षार्थियों का अजीबो गरीब जवाब पढ़ने को मिल रहे हैं। परीक्षार्थियों के जवाब पर परीक्षकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे हंसे या क्या करें।

विज्ञापन


मंगलवार को सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज में चल रहे बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान सामाजिक विज्ञान की कॉपियां जांची जा रही थीं। जिसमें लिखा था कि 'पास कर दिए तो आप मेरे बहनोई, नहीं किए तो हम आपके बहनोई...।' 'हमें पास कर देना क्योंकि सरकार आपको पैसा देती है...।'

'मैं अपनी जमीन जायजाद आपके नाम कर दूंगा पता भेज दीजिए, परीक्षा पास होने पर 10 हजार रुपये भी दूंगा...।' ये अजीबो गरीब गुहार पास होने का सपना पूरा करने के लिए लगा रहे हैं। कभी परीक्षार्थी परीक्षकों को अपना रिश्तेदार बना रहे हैं तो कभी कुछ इसकी खुशी में अपनी जमीन जायदाद भी देने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले में कॉपियों के मूल्यांकन के लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, प्रभु नारायण पीजी कॉलेज रामनगर और महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। आठ मार्च से शुरू मूल्यांकन दो दिन बहिष्कार की वजह से बाधित रहा लेकिन 10 मार्च से शिक्षक काम पर लौटे और कॉपियां चेक होना शुरू हो गई हैं। केंद्र के सह उप नियंत्रक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 20,994 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।

विज्ञापन

परीक्षकों की गतिविधियों पर नजर

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों कमरे में मूल्यांकन के दौरान मोबाइल लेकर परीक्षकों के जाने की खबर के बाद सतर्कता बढ़ गई है। मंगलवार को डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बताया कि हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिससे कि किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। बताया कि क्वींस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,22,963 में अब तक 7941 कॉपियां चेक हो चुकी हैं जबकि इंटर में 1,36,903 में 18,373 कॉपियों की जांच हो चुकी है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी 10 से 15 प्रतिशत तक मूल्यांकन कार्य हो चुका है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें