फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदला मौसम का मिजाज: वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में हुई हल्की बरसात, ओले भी गिरे

Thu, 24 Feb 2022 02:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में दिखने लगा है। गुरुवार सुबह से ही जहां नम हवाएं चल रही है। वहीं दोपहर में अचानक से बादल घिर गए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।  
विज्ञापन
सोनभद्र में बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज हवाओं और धूप के बीच वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में गुरुवार दोपहर अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखा। धूप के बीच अचानक बादल घिरे और झमाझम बारिश शुरू हो गई। वाराणसी में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बरसात हुई। ओले गिरने की भी सूचना है।

विज्ञापन


वाराणसी समेत आसपास के सभी जिलों में ऐसा ही मौसम देखने को मिला। सभी जगह नम हवाओं का जोर है। सोनभद्र जिले में कई स्थानों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी सूचना है।  आईएमडी  के अनुसार अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर है कि बारिश हो रही है। उनका कहना है कि इस तरह का मौसम अभी शनिवार तक बने रहने की संभावना है। इसमें तेज रफ्तार में हवा चलने के साथ हुई हल्की से तेज बारिश होती रहेगी। तापमान एक बार फिर गिरेगा हालांकि एक दो दिन में यह फिर से सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम साफ

वाराणसी में गुरुवार सुबह का नजारा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फरवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम साफ हो गया है।  पिछले कई दिनों से तेज धूप होने और हवा के न चलने की वजह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। सुबह और शाम तो हल्की सिहरन लग रही है लेकिन दोपहर में धूप इतनी तेज हो रही है कि लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने छोड़ दिए हैं। शाम को घर से बाहर निकलने पर लोग हाफ जैकेट से ही काम चला रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें