केंद्रीय मंत्री ने 2017 से पहले की सपा सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि 2017 से पहले माफिया और गुंडा की सरकार थी। 2017 में सत्ता संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की छवि बदलने का काम किया। माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी में लाकर जेल में कठोरता से रखा गया है।
अब प्रदेश में बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। वहीं कहीं भी भ्रमण कर सकती हैं। महिलाओं को सुरक्षा के साथ सम्मान मिला है। काशी में व्यवस्थागत सुधार के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। धार्मिक महत्व के कारण काशी का महत्व बड़ा है। यहां विकास की गति देखने को मिली है।
प्रदेशभर में जारी विकास की इस गति को और तीव्र करने के लिए भाजपा को फिर से अवसर मिलना जाहिए। कहा कि जो उत्तर प्रदेश की जनता को दंगा कराने वाली समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि कानून का राज स्थापित करने वाली भाजपा सरकार चाहिए।