बाढ़ राहत शिविर में बारिश के कारण परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों एक तरफ बाढ़ ने कहर ढाया हआ है तो दूसरी तरफ बारिश ने भी परेशान कर रखा है। वाराणसी में बुधवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बूंदाबांदी के असर से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई लेकिन बाढ़ के कारण टेंट में रह रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई।
बाढ़ की मार झेल रहे वाराणसी को अगले दो दिन मूसलधार बारिश के साथ बिताना पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 48 घंटों में मौसम ऐसा ही रहेगा। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी बदलेगा।
इसकी वजह से उमस में कमी आएगी और तापमान में तो कमी हो चली है। वाराणसी में बुधवार सुबह आसमान में बादलों का कब्जा रहा और सुबह नौ बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। वाराणसी में गंगा धीरे-धीरे रौद्र रूप आ गईं हैं। बस्तियों की ओर बाढ़ के फैलाव का क्रम जारी है।