फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सब्जी विक्रेता की खुदकुशी पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, सब इंसपेक्टर और कांस्टेबल लाइन हाजिर

Wed, 10 Jul 2024 11:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में सब्जी विक्रेता ने बुधवार को गंगा में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि कहासुनी के दौरान एक लड़की ने पुलिस के सामने बेटे को थप्पड़ मार दिया। जिसकी वजह से उसने जान दी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला छेड़खानी का था। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के रविदास घाट पर बुधवार सुबह फल व सब्जी विक्रेता ने गंगा में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने अन्य लोगों के साथ शाम को नगवा चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंची पुलिस देर रात तक उन्हें समझाने में जुटी रही लेकिन वे नहीं माने। उधर मामले में कार्यवाहक डीसीपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने एक उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। एक जांच कमेटी भी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन




प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पुलिस टीम देर रात तक लोगों को समझाने में जुटी रही। घरवालों का आरोप है कि पुलिस के सामने ही लड़की ने उनके बेटे को थप्पड़ मारा लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे आहत होकर बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि युवक के आत्महत्या करने से पहले चौराहे पर हुई कहासुनी और थप्पड़ मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि साइकिल से जा रही छात्रा से किसी बात को लेकर सब्जी विक्रेता की कहासुनी होती है, इस बीच वहां कुछ लोग भी इकट्ठा हो जाते हैं। इसके बाद लड़की युवक के पास आती है और उसे सबके सामने दो थप्पड़ मार देती है। 

मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
घटना बुधवार की सुबह में हुई। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा निवासी शारदा सोनकर लंका थाने में होमगार्ड हैं। उनका बेटा विशाल (22) अपनी बहन के ससुराल नगवां में रहकर सब्जी व फल की दुकान लगाता था। सुबह साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा और विशाल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले थाना प्रभारी और हमराही मौके भी पर पहुंचे। दोनों में बातचीत हो रही थी कि लड़की ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। पिता का आरोप है कि आहत होकर विशाल रविदास घाट पहुंचा और गंगा में कूद गया। 

शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजन - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता शारदा की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के पास सीसी कैमरे खंगालने पर पता चला कि विशाल कुछ दिनों से लड़की को छेड़ रहा था। सुबह भी यही हुआ था। लड़की ने विरोध किया था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें