गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के कोर गांव में बुधवार की शाम को बिजली की चपेट में आने से नौ लोग झुलस गए। रात साढ़े आठ बजे इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि झुलसे हुए अन्य लोगों का इलाज जारी है।
यह है मामला
गांव के चौहान बस्ती व दलित बस्ती की महिलाएं अपने परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और बारिश शुरू हो गई। बिजली के तेज से सभी लोग सहम गए और पास स्थित पाकड़ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
शाम चार बजे तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई। चपेट में आने से प्रभावती देवी (35), नीलम देवी (35), रामसोच (55), मंजू (18), रितिका (12), उत्तरा देवी (50), रोशनी (12), रीना देवी (35), रंजना देवी (30) झुलस गईं।