बीएचयू अस्पताल में हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल में जलभराव से मरीजों को सांसत
बुधवार से हो रही बारिश से बीएचयू अस्पताल में भी जलभराव हो गया है, इस वजह से मरीजों को सांसत झेलनी पड़ रही है। इसमें बाले रोग विभाग के पास से लेकर इमरजेंसी तक जाने वाली सड़क पर पानी इतना भर गया है कि उसमें पैदल जाना तो दूर गाड़ियों से भी मरीज, परिजन बड़ी मुश्किल से इमरजेंसी तक पहुंच सके।
ये भी पढ़ें- वाराणसी: मायके से पैसे नहीं लाने पर पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, साली से शादी करने का बना रहा दबाव, पांचवें बच्चे का गर्भपात कराने की धमकी दी
टूटकर गिरी पेड़ की डालियां, होर्डिंग्स से आवागमन बाधित
मंगलवार को रात और बुधवार को दिन में चली तेज हवा की वजह से कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई। इस वजह से आवागमन बाधित रहा। इसमें जेएचवी माल के पास और रथयात्रा के पास भी पेड़ की डालिया टूटकर गिर गई। भिखारीपुर में स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए हेरिटेज लाइट के साथ ही होर्डिंग्स टूटकर सड़क पर गिरा रहा। इस वजह से इधर से आने जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। रामेश्वर-जंसा पंचकोशी मार्ग पर पेड़ गिरने से देर शाम यातायात अवरुद्ध हो गया। चौकी प्रभारी रामेश्वर घटना स्थल पर पहुंच कर वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने डाल को काटकर घंटे भर बाद आवागमन शुरू कराया।
टूटे बिजली के तार, लोकल फाल्ट ने किया परेशान
बारिश की वजह से सबसे अधिक परेशानी बिजली कटौती से हुई। बिरदोपुर, महमूरगंज में पोल के पास पेड़ से तार टकराने की वजह से बहुत देर तक आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा जेएचवी माल के पास भी पेड़ की डाली गिरने से तार टूटकर गिर गया। इस वजह से बिजली गुल रही। लोगों ने जब बिजली विभाग को सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार को जोड़ा।
हालांकि बारिश की वजह से उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बलिया में घर से खेलने निकले बच्चों का गड्ढे में उतराया मिला शव, दोनों घर की इकलौती संतान थे
करीब आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आपूर्ति बहाल कराई। इसके अलावा डीआईजी कालोनी, हुकुलगंज, मंडुवाडीह, लहरतारा, चेतगंज, सिंधुरिया कालोनी आदि इलाकों में भी कटौती से घरों में अंधेरा छाया रहा। बिजली कटौती से घरों में अंधेरा छाया रहा। कहीं तेज हवा संग पेड़ की डाली टूटक र गिरने से तार टूट गया तो कहीं लोकल फाल्ट की वजह से कटौती जारी रही। आपूर्ति बहाल कराने में बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवा और बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। इस वजह से पेयजल की समस्या भी हुई।
धान, अरहर के लिए फायदेमंद, सब्जियों को नुकसान
बीते दो दिनों से हो रही तेज हवा के साथ बारिश खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान, अरहर और तिल के लिए फायदेमंद है तो वहीं सब्जी की खेती के नुकसानदायक है। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र रघुवंशी कहते हैं, धान की फसल दुग्धावस्था में जिसे इस बारिश से भरपूर मात्रा में नाइट्रोजन की उपलब्धता होगी। अरहर और तिल की फसलों पर बारिश ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। जबकि सब्जियों के लिए ये बारिश घातक है। जिससे बचाव के लिए किसान अपने खेत से जमा पानी को निकालने की उचित व्यवस्था रखें।