फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: तपती गर्मी से सावधान, तीन दिन लू चलने के आसार, 45 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

Fri, 09 Jun 2023 08:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बीते सप्ताह भर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। सुबह से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। दिन में गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। तीखी धूप और गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है।
विज्ञापन
शीतला घाट पर गर्मी को देख पंप से निकलते ठंड पानी का आन्ंनद लेती युवती । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चढ़ते तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में झुलसा देने वाली धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। फिलहाल सूरज की तपिश अगले कुछ दिनों तक कम होने वाली नहीं है। अगले तीन दिनों तक लू चलने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से शाम तक तीखी धूप ने लोगाें को परेशान किया। लू के थपेड़ों का ही असर रहा कि दिन में सड़कों पर भीड़ कम दिखी।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस पर बड़ा अपडेट, राजा भैया के पिता संभालेंगे मुकदमों की कमान, राखी सिंह को समझाया

विज्ञापन

बीते सप्ताह भर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। सुबह से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। दिन में गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। तीखी धूप और गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है। बृहस्पतिवार को अन्य दिनों के मुकाबले धूप और तेज थी। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार से तीन दिन हीट वेब चलने के आसार हैं। तापमान भी बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें