फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: करनाडाडी में जमीन का चिह्नांकन पूरा, मुआवजा पा चुके किसानों की जमीन पर होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना के तहत करनाडाडी में बृहस्पतिवार को वीडीए की टीम ने मुआवजा न लेने वाले किसानों की जमीन को चिह्नित किया। पांच एकड़ जमीन का भी सीमांकन किया गया। 15 किसानों को 2013 के दर से मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा देने के बाद जमीन पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। बैरवन में धरना दे रहे किसानाें से वीडीए के सचिव ने वार्ता धरना समाप्त करने को कहा। शुक्रवार को सचिव पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे।वीडीए के सचिव डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने का काम शुरू हो गया है। वीडीए की 20 एकड़ जमीन में निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिन किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है, उनकी जमीन अलग कर ली गई है। सभी 15 किसानों को नई दर से मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल निर्माण कार्य मुआवजा ले चुके किसानों की जमीन पर ही कराया जाएगा। इसके बाद अन्य किसानों की अभी जमीन को कब्जे में लेकर वहां निर्माण कार्य कराएंगे। पहले सड़क, सीवर और बिजली का काम होगा। मिल्कीचक, मोहनसराय और बैरवन में भी कब्जे की जमीन पर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होंगे।
विज्ञापन

किसानों ने जताई सहमति
वीडीए सभागार में सचिव डॉ. सुनील वर्मा और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने किसानों से बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने किसानों को धरना समाप्त करने और विकास कार्यों में सहयोग को कहा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने कहा कि विकास कार्यों से सभी को लाभ होगा। सचिव ने धरना समाप्त करने की अपील की जिस पर किसानों ने सहमति जताई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें