वाराणसी में बीते सप्ताह भर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। सुबह से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। दिन में गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। तीखी धूप और गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है।
चढ़ते तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में झुलसा देने वाली धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। फिलहाल सूरज की तपिश अगले कुछ दिनों तक कम होने वाली नहीं है। अगले तीन दिनों तक लू चलने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से शाम तक तीखी धूप ने लोगाें को परेशान किया। लू के थपेड़ों का ही असर रहा कि दिन में सड़कों पर भीड़ कम दिखी।
बीते सप्ताह भर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। सुबह से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। दिन में गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। तीखी धूप और गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है। बृहस्पतिवार को अन्य दिनों के मुकाबले धूप और तेज थी। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार से तीन दिन हीट वेब चलने के आसार हैं। तापमान भी बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।