फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सुबह-सुबह दो घटनाओं से हड़कंप: मड़ई में सोये हुए बुजुर्ग की हत्या, कैंसर पीड़ित युवक ने जान दी

Wed, 12 Apr 2023 09:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढूंढ़वा गांव निवासी हरिराम मंगलवार की रात अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बनी मड़ई में सोये हुए थे। बुधवार की सुबह काफी देरी तक उन्हें किसी ने नहीं देखा तो पोती जगाने पहुंचे। पोती ने देखा कि हरिराम खून से लथपथ थे और उनके सिर व गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था।
विज्ञापन
मड़ई में सोये हुए बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग के सिर और गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं, लहरतारा क्षेत्र में कैंसर पीड़ित एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद का जान दे दी। सूचना पाकर चौबेपुर और मंडुवाडीह थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


घर से दूर खेत में मड़ई में सोये हुए थे बुजुर्ग

चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढूंढ़वा गांव निवासी हरिराम (80) मंगलवार की रात अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बनी मड़ई में सोये हुए थे। बुधवार की सुबह काफी देरी तक उन्हें किसी ने नहीं देखा तो पोती जगाने पहुंचे। पोती ने देखा कि हरिराम खून से लथपथ थे और उनके सिर व गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था।
 
विज्ञापन

मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आननफानन सूचना चौबेपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर मौजूद है। आशंका जताई गई है कि संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

कैंसर पीड़ित युवक ट्रेन के सामने कूदा

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा में ट्रेन के सामने कूद कर एक युवक ने जान दे दी। पुलिस के अनुसार, जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के घघरिया गांव का रहने वाला दिलीप कुमार (32) कैंसर हॉस्पिटल में अपने भाई वीरेंद्र के साथ कीमोथेरेपी के लिए आया हुआ था। आशंका है कि कैंसर की बीमारी से दुखी और परेशान दिलीप ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें