फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropeway In Varanasi: रोपवे के गंडोला को दशाश्वमेध प्लाजा पर देख सकेंगे लोग, पीएम-सीएम ने की है सवारी

Sat, 24 Feb 2024 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ropeway In Varanasi: वाराणसी में रोपवे के जिस गंडोला में पीएम-सीएम बैठे, उसे दशाश्वमेध प्लाजा पर लोग देख सकेंगे। जबकि जल्द ही चार और गंडोला स्विटजरलैंड से आ जाएंगे। इसे शहर के अन्य स्थानों पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
PM Modi And CM Yogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान दुनिया के तीसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के गंडोला (कार केबिन) को काशीवासियों को समर्पित किया। यह गंडोला दशाश्वेध प्लाजा के पास रखा जाएगा, जिसे लोग देख सकेंगे।

विज्ञापन


पीएम ने करखियांव की जनसभा से पहले गंडोला का अनावरण किया। उन्होंने काशी रोपवे का निरीक्षण करते समय वर्चुअल रियलिटी हेडसेट का उपयोग किया। लोकार्पित गंडोला में पीएम और सीएम बैठे भी हैं। जल्द ही चार और गंडोला स्विटजरलैंड से आ जाएंगे। इसे शहर के अन्य स्थानों पर रखा जाएगा।

29 टावर के सहारे चलेगा गंडोला
गंडोला 29 टावर के सहारे चलेगा। इसमें स्टील ट्यूबलर टावर की संख्या 24 और 3 लैटिस टावर होंगे। स्टेशन में 2 इंटीग्रेटेड टावर होंगे। लगभग 35 से 45 मीटर की ऊंचाई से 150 गंडोला चलेगा। यह देश का पहला व दुनिया की तीसरा अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे है। इसका ट्रायल रन मार्च तक होगा।
विज्ञापन

16 मिनट में तय होगी 3.85 किलोमीटर की दूरी

रोपवे की योजना 807 करोड़ रुपये की है। इसमें वाराणसी कैंट स्टेशन से शुरू होकर गोदौलिया चौराहे तक कुल पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे पर स्टेशन बनाया जाएगा। रोपवे की कुल दूरी 3.85 किलोमीटर है। यह दूरी करीब 16 मिनट में तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें