कई दुकानदारों से भोजपुरी भाषा में पुलिस आयुक्त ने संवाद किया। लंका मालवीय चौराहा से आगे रविदास गेट की ओर बढ़ते समय पटरी किनारे एक फास्ट फूड की दुकान पर ठहर गए। इडली व सांभर का दाम पूछते हुए दुकानदार से पुलिस आयुक्त ने जाम के विषय पर बात छेड़ दी और लंका थाने के पुलिसकर्मियों की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। दुकानदार ने कहा कि पुलिस चाह जाए तो जाम न लगे, सिर्फ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भरोसे छोड़ने से जाम का समाधान संभव नहीं है।
शाम के समय चौराहे पर बढ़ाई जाएगी पुलिसकर्मियों की संख्या
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि अधिकतर जगहों पर जाम की समस्याएं मिली। उसके कारणों को जाना और संबंधित थानेदारों को निर्देशित किया गया कि शाम के वक्त ट्रैफिक के साथ ही सिविल पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। चौराहों के पास बेतरतीब तरीके से आटो और ई-रिक्शा न खड़े हो।