फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गैंग, तीन चोरों ने से बरामद हुईं तीन बाइक

Tue, 23 Nov 2021 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस रात में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से चोरों के बारे में सूचना मिली। मौके पर पहुंची तो तीनों शातिर अलग-अलग बाइक के साथ मिले।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पुलिस ने बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों के पास चोरी हुई बाइक को बरामद किया गया है। पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार स्थित एक वाटिका से दो दिन पहले बाइक की चोरी हुई थी। इसका मुकदमा जंसा थाने में दर्ज हुआ था। जंसा एसओ प्रेमनारायण विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ गैर जमानती वारंट का वांछित, इनामी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान में निकली थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम देहली विनायक मोड़ पहुंची, जहां तीन मोटरसाइकिल सवार दिखे। उन्हें पुलिस ने रोका और पूछताछ कर उनकी तलाशी ली। सभी जंसा थाना क्षेत्र के भटौली गांव के रहने वाले थे। जिनकी पहचान दीपक(20), आकाश(19) और अरविंद कुमार(19) के रूप में हुई। जिनसे तीन बाइक बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें