वाराणसी में कोरोना काल में जहां संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है, वहीं सरकारी अस्पताल में इसका कोई पालन नहीं दिख रहा है। हालत यह है कि मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था बेपटरी हो गई है।
इसमें सबसे खराब हाल जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा की हो गई है। यहां परिसर में बीच सड़क ही मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बना है। इस तरह की स्थिति तब है, जबकि इसी रास्ते से चिकित्सक, कर्मचारी आते जाते हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं।
मंगलवार को महिला अस्पताल में एमसीएच विंग के पास जहां मेडिकल वेस्ट निस्तारण का स्थान बना है, वहां सड़क पर ही उसको फेंक दिया गया था। यहीं नहीं यहां कुत्ते भी उसे उठाकर एक जगह से दूसरे जगह लेकर जा रहे थे। ऐसा लग रहा था, जैसे लंबे समय से यहां सफाई नहीं हुई है।